23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

कोरोना का बढ़ा संकट , संकटकाल में अग्रणी भूमिका निभाती SDRF

देहरादून: SDRF कोविड के बढ़ते मामलों व नये वैरिएंट ‘ओमिक्रोन’ के प्रसार की तीव्रता ओर व्यापकता को देखते हुए कोविड संक्रमितों के सहायतार्थ SDRF एक बार फिर अपने मानवीय अभियान के साथ मैदान में उतरी है।

वर्तमान समय में SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीमें होम आइसोलेशन सम्पर्क सेन्टर में कार्यरत है। जहाँ प्रतिदिन सैंकड़ो की संख्या में होम आइसोलेट हुए संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त होती है। जिसके पश्चात SDRF होम आइसोलेशन सम्पर्क सेन्टर से सभी को व्यक्तिगत रूप से फोन कॉल किया जाता है, और विशेषज्ञों द्वारा तैयार प्रश्नोतरी के माध्यम से संक्रमित व्यक्ति के स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी (जैसे बी. पी. , शुगर , ऑक्सिजन लेवल इत्यादि )ली जाती है व केयर गिवर को संक्रमण से बचाव कलिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते है ।

उक्त के क्रम में रिद्धिम अग्रवाल उपमहानिरीक्षक SDRF के दिशानिर्देशन और l मणिकांत मिश्रा सेनानायक SDRF के नेतृत्व में एक अद्वितीय पहल की गई। आज दिनाँक 09 जनवरी 2022 से कोविड संक्रमितों के सहायतार्थ मेडिकल किट को होम टु होम पहुंचाने का अभियान प्रारम्भ किया गया है । अभियान के तहत वर्तमान में जनपद देहरादून में SDRF के जवानों ने इस मुहिम को सफल बनाने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है। होम आइसोलेटेड संक्रमितों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत SDRF के जवान घर घर जाकर संक्रमित व्यक्तियों को मेडिकल किट वितरित करेंगे। साथ ही एक भावनात्मक सहयोग देने की भी कोशिश की जाएगी कि “संकट की इस घड़ी में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस आपके साथ है।”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...