23.1 C
Dehradun
Thursday, September 11, 2025


spot_img

Uttarakhand Budget 2024 : धामी सरकार ने पेश किया 89 हजार करोड़ का बजट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, सरकार जेंडर बजट के साथ राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। धामी सरकार ने 89 हजार 230 करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है। इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई।

सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित है। प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बजटीय प्रावधान और नई योजनाओं का स्वरूप निर्धारित किया है। जानिए बजट में किस वर्ग को क्या मिला…

नारी शक्ति को क्या मिला

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान।

नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान।

नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़।

मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़।

मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़।

गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़।

युवाओं के लिए

डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़।

एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़।

आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर

सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2024 के लिए तीन करोड़ 70 लाख रुपए का प्रावधान।

विज्ञान केंद्र चंपावत को तीन करोड़

युवा कल्याण एवं खेलकूद

युवा कल्याण एवं खेलकूद में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान 534 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 229 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान- 233 करोड़

तकनीकी शिक्षा में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान- 321 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 243 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान- 316 करोड़

उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान- 824 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 733 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान-763

spot_img

Related Articles

Latest Articles

PM मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बातचीत, यूक्रेन संघर्ष को...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त...

‘क्रिप्टोकरंसी को पूरी तरह नियंत्रित करने वाला कानून नहीं बनाएगी सरकार, रिपोर्ट में खुलासा

0
नई दिल्ली। भारत सरकार क्रिप्टोकरंसी को लेकर ऐसा कानून बनाने के पक्ष में नहीं है, जो इसे पूरी तरह से नियंत्रित करे। इसके बजाय,...

अनिल अंबानी के खिलाफ ईडी की नई कार्रवाई, SBI से जुड़े 2929 करोड़ के...

0
नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन...

नेपाल के सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 25 की मौत, 600 से ज्यादा...

0
काठमांडू। नेपाल में जेन-जेड समूह के नेतृत्व में दो दिन चले सरकार विरोधी हिंसक आंदोलन में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 600...

सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक ले पहुँचा थाने

0
देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक युवक द्वारा पिस्तौल से बर्थडे केक काटा जा रहा है, उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान...