14.8 C
Dehradun
Tuesday, December 16, 2025


Uttarakhand Budget 2024 : धामी सरकार ने पेश किया 89 हजार करोड़ का बजट

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, सरकार जेंडर बजट के साथ राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। धामी सरकार ने 89 हजार 230 करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है। इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई।

सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित है। प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बजटीय प्रावधान और नई योजनाओं का स्वरूप निर्धारित किया है। जानिए बजट में किस वर्ग को क्या मिला…

नारी शक्ति को क्या मिला

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जेंडर बजट में लगभग 14538 करोड़ पांच लाख का प्रावधान।

नारी शक्ति और महिला कल्याण के लिए 574 करोड़ का प्रावधान।

नंदा गौरा योजना के लिए 195.00 करोड़।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 30.00 करोड़।

मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के लिए 28 करोड़।

मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना में 15 करोड़।

गंगा गाय महिला डेरी विकास योजना के लिए पांच करोड़।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के के लिए लगभग 21 करोड़।

युवाओं के लिए

डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़।

एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़।

आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।

खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर

सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2024 के लिए तीन करोड़ 70 लाख रुपए का प्रावधान।

विज्ञान केंद्र चंपावत को तीन करोड़

युवा कल्याण एवं खेलकूद

युवा कल्याण एवं खेलकूद में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान 534 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 229 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान- 233 करोड़

तकनीकी शिक्षा में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान- 321 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 243 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान- 316 करोड़

उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान- 824 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 733 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान-763

spot_img

Related Articles

Latest Articles

धामी सरकार की सख्ती, क्रिसमस, नववर्ष पर होटल-रेस्टोरेंट और मिठाई प्रतिष्ठानों पर विशेष खाद्य...

0
देहरादून। आगामी क्रिसमस और नववर्ष के दौरान आमजन को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ अभियान के तहत न्याय पंचायतों में लगाए जाएंगे...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक के दौरान ‘जन-जन...

एनआईए ने दाखिल की 1597 पन्नों की चार्जशीट, पाकिस्तानी आतंकी संगठन LeT और TRF...

0
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को लाया जाएगा भारत, एयरपोर्ट पर उतरते ही...

0
नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद देश छोड़कर फरार हुए लुथरा बंधुओं को मंगलवार को थाईलैंड से...

हुसैनीया पैलेस में PM मोदी का स्वागत, किंग अब्दुल्ला संग द्विपक्षीय मुद्दों पर की...

0
अम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर...