17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: खाई में गिरी चुनाव ड्यूटी कार्मिकों की कार, 1 की मौत

पौड़ी: पौड़ी में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमे चुनाव ड्यूटी करके घर लौट रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार चुनाव डयूटी खत्म करके अपने निजी वाहन से घरों को लौट रहे कार्मिकों की कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी मिली है कि कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से एक कि मौत ही गयी। जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।

एसडीएम सदर आकाश जोशी से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह एक कार खाई में जा गिरी। बताया कि इन चारों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग अलग क्षेत्रों में लगाई गई थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पौड़ी- देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।

राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में रणवीर सिंह नेगी 50 पुत्र त्रिलोक सिंह भानियावाला देहरादून की मौत की मौत हो चुकी है। जबकि वाहन में सवार जय सिंह 54 पुत्र रणजीत सिंह सुमन विहार ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत 54 पुत्र भोला सिंह हाथीबड़कला देहरादून और नरेंद्र गुसाई 45 पुत्र आनंद सिंह विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...