24.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड में फिर करवट बदल सकता है मौसम, बारिश के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार को ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये और मध्यम हवाएं भी चलीं। वही मंगलवार को फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानों में मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाने लगे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश में ज्यादातर जगह मौसम सामान्य रहेगा।उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में बेहद हल्की वर्षा और चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में सुबह के समय कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सच्चा नेतृत्व शक्ति या पद से नहीं, नैतिक आचरण से मापा जाताः उपराष्ट्रपति सी.पी....

0
देहरादून/मसूरी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में 2024 बैच के आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण...

मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर...

0
-इवेक्यूएशन के लिए सेक्टरवाइज प्लान किया जाए तैयारः मुख्य सचिव देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा...

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...