15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: छठी से 8वीं तक की कक्षाएं शुरू,अभिभावक की अनुमति के बाद पहुंचे छात्र

देहरादून: देहरादून में सोमवार से कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। इससे पहले 9वीं से 12वीं तक के छात्र ही स्कूल जा रहे थे। पहले दिन स्कूलों में उपस्थिति कम रही। उत्तराखंड में छठी से 8वीं तक के स्कूल भी 16 अगस्त से खुल गए हैं। पेरेंट्स की अनुमति के बाद छात्र स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूल में दाखिल होने से पहले स्कूल प्रशासन की ओर से सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। किसी भी छात्र को मास्क के बिना स्कूल में जाने की अनुमति नहीं दी गई। प्रदेश के सभी स्कूल प्रशासन की ओर से सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

सरकार ने कोविड गाइडलाइन्स के तहत छात्रों और टीचर्स के लिए स्कूल में कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। चेताया है कि कोविड गाइडलाइन्स का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को किताबें, पैंसिल आदि शेयर करना प्रतिबंधित है, जबकि मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। बुखार या तबीयत खराब होने पर छात्र को किसी भी सूरत में स्कूल में एंट्री नहीं दी जाएगी। देहरादून जिले में 1239 सरकारी, 900 से ज्यादा निजी और 11 केंद्रीय विद्यालय हैं।

इन स्कूलों की भोजनमाताओं के लिए एप्रेन, हेड कवर और दस्ताने भी दिए गए हैं। छठी से आठवीं स्तर के 5234 स्कूलों में से 4156 के लिए सरकार ने विशेष कोविड बजट जारी किया। एसपीडी बंशीधर तिवारी ने इसके आदेश भी जारी किए हैं। उत्तराखंड में 16 से 25 छात्र संख्या के स्कूल 961 हैं, जबकि 26 से 50 छात्र संख्या वाले 1549 स्कूल, 51 से 100 छात्र संख्या वाले 1076 स्कूल, 100 से 200 तक छात्र संख्या वाले 429 स्कूल और 201 से ज्यादा छात्र वाले 141 स्कूल हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...