20.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कांग्रेस चुनावी कार्यालय में लगाएगी जनरल रावत और जनरल जोशी की फोटो

देहरादून: सैन्य बहुल उत्तराखंड में सैनिक परिवारों के वोटों के लिए हरदा ने बड़ा दांव चला है। पहले राहुल गांधी की रैल में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तस्वीर का सहारा लिया गया तो अब सेना के प्रति अपने सम्मान को दर्शाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हर चुनावी कार्यालय में सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत और पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल बीसी जोशी की फोटो लगाएंगे।

हरदा ने कहा कि यह दोनों व्यक्तित्व उत्तराखंड की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। लिहाजा, जल्द से जल्द यह काम किया जाए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा देश के लिए शहीद होने वाले क्षेत्र के वीर जवानों के चित्र भी कार्यालय में नजर आएंगे। इस बाबत कार्यालय प्रभारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सैनिक बहुल राज्य है। यहां हर परिवार से कोई न कोई व्यक्ति देश सेवा में नजर आता है। यही वजह है कि राजनीतिक दल इस वर्ग को लुभाने का हरसंभव प्रयास करते हैं। थल सेनाध्यक्ष के बाद जनरल बिपिन सिंह रावत देश के पहले सीडीएस भी बने थे। दिसंबर में तमिलनाडु में हुए विमान हादसे में सीडीएस रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत अन्य साथियों का निधन हो गया था।

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी जनरल बिपिन चंद्र जोशी थल सेनाध्यक्ष के पद पर पहुंचने वाले उत्तराखंड से जुड़े पहले सैन्य अफसर थे। सेवाकाल के दौरान 1994 में उनका निधन हो गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...