26.9 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

उत्तराखंड: ऐसे बंदर की करतूत से गई तीन माह के बच्चे की जान…!

टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में बंदर ने तीन माह के मासूम की जान ले ली। तीन माह के मासूम को बंदर घर से उठाकर छत पर ले गया और पानी भरी की बाल्टी में उसे डाल दिया। कुछ देर बाद जब मां जब कमरे में पहुंची तो देखा बच्चा गायब है। बच्चे को गायब देख परिजनो में हड़कंप मचा। खोजबीन शुरू हुई तो छत पर जाकर लोगों ने देखा तो बच्चा पानी भरी बाल्टी में अचेत पड़ा था। आनन फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बच्चे के दादा पूर्व सभासद अनीश अहमद ने बताया कि जुबिन अपनी माता साजिया के साथ सोया हुआ था। मंगलवार की सुबह पांच बजे उसकी मां उठकर घर के काम में जुट गई। इस बीच बंदर ने कमरे में घुसकर जुबिन को कंबल सहित घसीट लिया और छत पर ले जाकर पानी की बाल्टी में डुबो दिया। बताया कि छह बजे करीब मां बिस्तर के पास गई तो उसने बच्चे पर बिस्तर पर नहीं पाया। जिसके बाद उसकी खोजबीन की गई। जुबिन छत पर पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिरा था।

वहीं वन विभाग ने इस तथ्य पर संदेह जाहिर किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इतनी अल सुबह बंदर नहीं आ सकते हैं। बंदर धूप निकलने के बाद ही झुंड में निकलते हैं।फिलहाल पुलिस निकटवर्ती सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं वन विभाग का कहना है​ कि यदि घटना के पीछे बंदर है तब पीड़ित परिवार को निर्धारित मुआवजा दिया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...