24.2 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड: पुलिस की फर्जी वर्दी का रौब दिखा कर ऐंठ रही थी पैसे, ऐसे आई गिरफ्त में…!

रुड़की: फर्जीवाड़ा कहीं भी हो सकता है। वहीं रुड़की में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक महिला ने फर्जी दरोगा बनकर लोगों से अवैध वसूली करनी शुरू की तो पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। उत्तराखंड पुलिस ने महिला को पुलिस की यूनिफॉर्म में गिरफ्तार किया है। अब उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह मामला रुड़की के कलियर का है। जहां एक महिला फर्जी दरोगा बन कर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रही थी। इस मामले में कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन कर एक महिला फर्जी दरोगा बनकर दरगाह अब्दाल साहब क्षेत्र में पहुंच गई थी। जहां उसने दो किराने की दुकान चलाने वाले व्यक्ति व एक महिला से ₹11000 की अवैध वसूली कर ली।

जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कथित महिला दरोगा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। महिला को थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई। तब जाकर पता चला कि महिला दरोगा फर्जी है। बता दें कि यह महिला उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को डरा कर धन की उगाही कर रही थी। महिला ने अपना नाम शबनम अंसारी पत्नी जावेद अंसारी निवासी यमुनानगर हरियाणा बताया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दरगाह अब्दाल साहब क्षेत्र निवासी दुकानदार बद्री भगत और प्रवीण से महिला ने फर्जी दरोगा बनकर ₹11000 की अवैध वसूली की है। इनमें से बद्री भगत ने पुलिस को तहरीर दी थी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने कथित महिला दरोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले की हर जगह चर्चा हो रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...