30.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मछली मारने गए व्‍यक्‍त‍ि को मगरमच्‍छ ने बनाया निवाला, गांव में दहशत का माहौल

सितारगंज: ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज से लगे गांव से सटे डाली रेंज के जंगल में मछली मारने गया व्‍यक्‍त‍ि अचानक लापता हो गया। घास काटने के लिए जंगल पहुंची महिलाओं के मुताबिक व्यक्ति को मगरमच्छ निगल गया है। क्योंकि उन लोगों ने पानी में काफी हलचल होती देखी थी।

मामला गुरुवार का है। दरअसल तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर, शक्तिफार्म के पास ही कटना नाला में एक व्यक्ति मछली मारने के लिए गया था। कुछ महिलाएं भी यहां घास काटने के लिए पहुंची थी। गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती ने मामले की जानकारी दी है। चारों महिलाओं के मुताबिक जब वह घास काटने पहुंची तो लापता व्यक्ति वहीं पर था। मगर जब ये लोग वहां से कुछ दूर गए तो व्यक्ति मदद की गुहार लगाता हुआ चिल्लाने लगा। आवाज नाले के पास से ही आ रही थी। इतने में महिलाएं फौरन दौड़कर नाले के समीप पहुंची तो देखा कि पानी में तेज हलचल हो रही है।

महिलाओं के मुताबिक ये हलचल कुछ देर के बाद शांत हो गई। महिलाओं ने अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों को चिल्ला चिल्ला कर बुला लिया। ग्रामीणों ने यहां पहुंचकर नाले में मछली मारने वाले अज्ञात व्यक्ति व मगरमच्छ को खोजने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। महिलाओं की मानें तो मगरमच्छ का निवाला बना अज्ञात व्यक्ति बंगाली समुदाय का प्रतीत हो रहा था। इसके बाद तीलियापुर की ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने मामले की लिखित सूचना वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी को दे दी है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के अनुसार कुछ महिलाओं ने मगरनच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। जहां पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शक्ति फार्म पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। बता दें कि पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...