15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित महिला पुलिसकर्मी की मौत

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में कोरोना का कहर काफी बढ़ गया है। बीते दिन प्रदेशभर में 8 लोगों की मौत हुई जिसमे एक पुलिस कर्मी भी शामिल थीं। बता दें कि पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात बागेश्वर जिला निवासी महिला आरक्षी की असामयिक मौत हो गई जिससे महकमे में हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मी एंटीजन जांच मे पाजिटिव पाई गई थी और घर पर ही आइसोलेट थी।

महिला आरक्षी नागरिक पुलिस कमला पत्नी अशोक कोहली निवासी ग्राम व पोस्ट बैजनाथ जिला बागेश्वर 18 जनवरी को रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने में पाजिटिव मिली थी। डॉक्टरों की सलाह पर वो अपने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर ही होम आइसोलेट थी। शुक्रवार को महिला आरक्षी का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया जिसके बाद उसे 108 चिकित्सा वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मिली है कि मृतक महिला आरक्षी कमला मृदुभाषी और सरल स्वभाव की थी और अपने कार्य के प्रति हमेशा समर्पित रहती थी। मृतका के पति कांस्टेबल अशोक कोहली हाल में अभियोजन कार्यालय में तैनात हैं। कमला के दो बच्चे हैं। उसकी मौत पर जिले के पुलिस परिवार में शोक व्याप्त है। पुलिस ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक श्रद्धांजलि दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...