23.2 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड: बीजेपी आज जारी कर सकती है दूसरी लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 59 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में सीएम पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं के नाम शामिल है।

बीजेपी ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 59 पर ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है जबकि सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है। माना जा रहा है कि इन 11 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर तगड़ा पेंच फंसा हुआ है और उम्मीदवारों की संख्या ज्य़ादा है इसलिए इन सीटों पर पार्टी ने फिलहाल उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है।

बांकि बची 11 विधानसभा सीटों में से कुछ में बीजेपी में दावेदार ज्यादा हैं और टिकट न मिलने की स्थिति में बगावत की संभावना ज्यादा है तो कुछ सीटों पर मजबूत दावेदारों की कमी भी है, यही वजह है कि 60 प्लस का टारगेट लेकर चल रही बीजेपी किसी भी सूरत में न तो इन सीटों पर बगावत चाहती है और न ही कमजोर कैंडिडेट को मैदान में उतारना। यही वजह है कि बीजेपी की पहली सूची में इन 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि खबर है कि पार्टी आज इन 11 सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।

आखिर वे कौन सी 11 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें टिकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में पेंच फंसा हुआ है।

केदारनाथ विधानसभा
टिहरी विधानसभा
डोईवाला विधानसभा
झबरेड़ा विधानसभा
पिरान कलियर विधानसभा
कोटद्वार विधानसभा
रानीखेत विधानसभा
जागेश्वर विधानसभा
लालकुआं विधानसभा
हल्द्वानी विधानसभा
रुद्रपुर विधानसभा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...