23.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग ने लिया ये बड़ा फैसला, अभिभावकों को मिलेगी ये मदद

देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों के लिए नंबर जारी किया है। बता दें कि अक्सर निजी स्कूलों की मनमानी के मामले सामने आते रहे है। कई अभिभावकों ने कई बार स्कूलों की मनमानी की शिकायत सरकार से की है। चाहे फिर वह फीस को लेकर हो या अन्य एक्टिविटी के लिए हर वक्त मनचाही फीह स्कूल द्वारा वसूलने का आरोप अभिभावकों ने कई बार लगाया है। अब विभाग के इस फैसले से अभिभावकों को काफी मदद मिलेगी।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण के मामले कम होने के बाद वर्तमान में 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। स्कूल खुलने के साथ ही शासन स्तर पर निजी स्कूलों की मनमानी की शिकायतें आनी शुरू हो गई है। लिहाजा शिक्षा निदेशालय ने संज्ञान लेते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसमें अभिभावक शिकायत कर सकते हैं।

शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरा पालन स्कूलों द्वारा सुनिश्चित कराया जाए तथा उन्हें कई निजी स्कूलों की शिकायतें मिल रही है।

कई स्कूल अभिभावकों पर सहमति पत्र में यह लिखने का तक दबाव बनाने में लगे हैं कि बच्चे को संक्रमण होने पर अभिभावक की जिम्मेदारी होगी। शिक्षा निदेशक ने कहा कि ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों को शिकायत करने के लिए 18001804132 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...