16 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड: मदन कौशिक का फर्जी ट्वीट वायरल, कांग्रेस की बताई साजिश

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान समाप्त हो चुके है और अब सभी को 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस ट्वीट में कथित तौर पर कौशिक ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की बात कहते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लालसा प्रदेश में भाजपा को ले डूबी । इस संदेश के वायरल होते ही राजनीती में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल वायरल हो रहे इस ट्वीट को ‘फर्जी’ बताते हुए भाजपा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है ।

वायरल हुये इस ट्वीट से परेशान भाजपा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि चुनाव में संभावित हार से बौखला कर कांग्रेस नेता कौशिक के फर्जी ट्वीट प्रसारित कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, ‘कांग्रेस को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है ओर इसलिए उसके नेता भाजपा को लेकर गलत संदेश फैलाने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं और फर्जी ट्वीट प्रसारित कर रहे हैं ।’ पोस्ट वायरल होने पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।

शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने टि्वटर का स्क्रीन शॉट लेकर उसे संपादित कर एक गलत पोस्ट डाली है जिससे उत्तराखंड भाजपा समेत कौशिक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है । शिकायत के साथ प्रमाण के रूप में स्क्रीन शॉट का प्रिंट आउट भी दिया गया है । साइबर थाने के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...