17.3 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम का आगाज, एक मंच पर नजर आए उत्तराखंड के लोक कलाकार

देहरादून: प्रदेश के सांस्कृतिक लोक कलाकारों और हस्तशिल्प कलाकारों को अलग पहचान दिलाने के लिए धर्मपुर स्थित चारधाम अस्पताल के निदेशक डॉ केपी जोशी के प्रयासों से दो दिवसीय उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । इस दो कार्यक्रम का आगाज देहरादून के रेंजर ग्राउंड में शनिवार 05 नवंबर से हो चुका है । इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा और उनकी धर्म पत्नी शोभा उनियाल ने किया।

बता दें कि उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम में पहले दिन गढ़वाल का प्रसिद्ध पांडव नृत्य, ढोल, दमाऊ, भंकोर वादन की प्रस्तूति दी गई । इसके अलावा कुमाऊँ की पारंपरिक न्यौली, भगनोल का प्रस्तूरीकरण भी किया गया । वहीं कुमाऊँ के छोलिया नृत्य, छपेली की प्रस्तूति भी दी गई । साथ ही गढ़वाल के बद्रीनाथ के जगत और खुदेड़ गीत ने भी लोगों की खूब तालियां बटोरी।

वहीं शाम को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी , पदम् श्री प्रीतम भरतवाण , अनीसा रांगड़, पूनम सती, सौरव मैठाणी, मीणा राणा, बसन्ती बिष्ट ने अपने लोक गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम के आयोजक डॉ केपी जोशी ने बताया इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के लोक सांस्कृतिक कलाकारों और हस्तशिल्प कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है। जिससे कि उनकी कला को पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग पहचान सके वही इन लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी मुहैया हो सकें।

गौरतलब है कि आज यानी रविवार को भी देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में उत्तराखंड लोक विरासत कार्यक्रम जारी रहेगा । जिसमें उत्तराखंड के लोक कलाकार और गायकार अपनी प्रस्तूति देंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...