29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: खराब मौसम के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्थगित की दो अहम परीक्षाएं

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। खासकर प्रदेश के कुमाऊं मंडल में बारिश जमकर कहर बरपा रही है । बारिश के कारण अब तक कई रास्ते अवरुद्ध हो चुके हैं।नदी नाले उफान पर हैं वहीं मलबे की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

अब खराब मौसम के अलर्ट पर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने भी एक अहम फैसला किया है। दरअसल 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली दो अहम परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीएड चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य एवं बैक) तथा एमएड चतुर्थ सेमेस्टर (मुख्य) परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो चुकी थी। छात्रों से लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन पूरी तरह तैयार था। 21 अक्टूबर से परीक्षाएं प्रस्तावित थी। मगर प्रकृति के इरादे कुछ और ही प्रतीत हो रहे हैं। कई घंटों की बारिश अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।मौसम विभाग के अलर्ट पर कुमाऊं विवि ने उक्त दोनों परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...