27.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

शहीद हरेंद्र सिंह को नम आंखों से दी गयी अंतिम विदाई, उमड़ पड़ा जनसैलाब

पौड़ी: जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुुए उत्तराखंड के पौड़ी के सपूत शहीद हरेंद्र सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

बता दें कि रविवार को शहीद का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सेना के विशेष वाहन से लैंसडौन लाया गया था। सोमवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक गांव पीपलसारी ले जाया जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण रास्ता बंद हो गया और शहीद के पार्थिव शरीर को रिखणीखाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था

मंगलवार को पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही परिजन बदहवास हो गए। पति के शव को देखते ही वह बेसुध हो गई। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया । शहीद के सात वर्षीय बेटे आदित्य व छोटे भाई प्रमोद सिंह रावत ने मुखाग्नि दी।

इस दौरान शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हरेंद्र सिंह अमर रहे… के जयकारे लगे। हल्की बूंदाबांदी के बीच लोग पगडंडियों से होते हुए अंतिम विदाई देने के लिए घाट तक पहुंचे।

इस दौरान विधायक दिलीप रावत, एडीएम ईला, एसडीएम स्मृता परमार, रिखणीखाल के थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोदी, दीनबंधु बलोदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैन सिंह नेगी, ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...