18.6 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड: जन्म के बाद सड़क पर छोड़े गए नवजात शिशु, इसके बाद…!

देहरादून: मजबूरियां इंसान से काफी कुछ करवाती हैं। लेकिन शिशु के जन्म के तुरंत बाद उसे सड़कों पर छोड़ देने को मजबूरी का नाम देना समझ से परे है। इस तरह के मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वही रायवाला में ऐसा ही मामला सामने आया है। वो तो गनीमत रही कि रात दो बजे गश्त पर निकले उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने सड़क किनारे पड़े नवजात शिशु को देख लिया वरना कुछ भी हो सकता था।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस के दो जवान संदीप और सोमवीर बीती रात करीब दो बजे गश्त पर निकले। नेपालीफार्म के पास गश्त कर रहे चीता पुलिस के दो जवानों की आंखें तब हैरान रह गई जब उनकी नजर सड़क किनारे पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। दरअसल सड़क किनारे ईंटों के पीछे चादर में लपेट कर कोई अपने नवजात शिशु को छोड़ गया था। जवानों ने पास जा कर देखा तो चादर में बच्ची लिपटी हुई थी। जवानों ने फौरन इसकी सूचना रायवाला थाने को दी। जिसकी बाद थाने से वाहन मंगवाया गया। वाहन की मदद से बच्ची को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा।

रायवाला के थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि बच्ची कुछ देर पहले ही जन्मी थी। किसी ने बच्ची को सड़क किनारे पड़ी ईंटों के पीछे रख दिया था। वो तो गश्त करने गई टीम की सजगता ही थी जिसके कारण बच्ची की जान बच सकी। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने बच्ची को बिलकुल स्वस्थ बताया है। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरसंभव प्रयास कर रही...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर, रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी...

यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला...

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...