26.8 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड STF को मिली बड़ी कामयाबी, 20 हजार के इनामी को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार, 10 साल से थी तलाश

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को सफलता हाथ लगी है। टीम ने बीस हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा है। मर्डर, डकैती के मामलों में वांछित चल रहा ये बदमाश मुरादाबाद से स्पेशल टास्क फोर्स के हत्थे चढ़ा है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून और हरिद्वार में गिरोह के साथ संगीन वारदात कर आतंक मचाने वाले डकैत मुंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर को स्पेशल टास्क फोर्स ने मुरादाबाद के ग्राम रतनपुरा, थाना पाकवाड़ा से गिरफ्तार किया।

बदमाश के खिलाफ देहरादून के ऋषिकेश से हत्या में दस हजार और हरिद्वार के थाना कलियर से डकैती में दस हजार का इनाम था। पुलिस को बदमाश की पिछले दस साल से तलाश थी। मुंगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद में हत्या के प्रयास, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...