29.4 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड: कोसी नदी में पलटा ट्रैक्टर, 6 लोग बहे, मां-बेटी लापता

बाजपुर: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बन चुकी है। भारी बारिश के चलते हादसों की खबर सामने आ रही है। मंगलवार देर शाम कोसी नदी के तेज बहाव के बीच लोगों को नदी पार करा रहा ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें सवार 6 लोग नदी में बह गए 4 लोग किसी तरह नदी से बाहर निकल गए। जबकि मां और 7 वर्षीय बेटी नदी के बहाव में लापता हो गई।

पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक लोगों से पैसा लेकर नदी पार कराने का काम करता था तभी हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सीतापुर कालोनी निवासी मंगल सिंह, उस की धर्मपत्नि मुन्नी देवी तथा सात वर्षीय पुत्री सिमरन कोसी पार ग्राम गुलजारपुर में खेतीहर मजदूर थे। मजदूरी करने के दौरान मुन्नी देवी ने अपने पति मंगल सिंह से घर जाने की जिद की तो वह उसे लेकर कोसी नदी तक पैदल आ गया और वहां कोसी पार जाने के लिये किराये पर ले जाने वाले एक ट्रैक्टर पर बैठ गये।

इसी बीच एक महिला और पुरुष सवारी भी ट्रैक्टर पर बैठ गयी। ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही नदी के बीच में ट्रैक्टर को डाला तभी अचानक कोसी नदी में तेज बहाव आ गया और वाहन असंतुलित हो कर पलट गया।ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार सभी लोग नदी के तेज बहाव में फंस गये जहां 4 लोग तैरकर निकल आए जबकि मां बेटी बहाव में बह गई। प्रशासन की टीम कोसी में लापता हुई माँ-बेटी की तलाश कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान

0
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

0
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...