29.5 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: सड़क हादसे में जेई की दर्दनाक मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। हल्द्वानी कार्यालय खंड द्वितीय में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत गृजेश पंथ की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय गृजेश पंथ हल्द्वानी में ही बिजली विभाग में जेई के पद पर कायर्रत थे। वह गुरुवार तड़के कार से अपनी मां आशा पंथ का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंथ भी थे। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था। जैसे ही उनकी कार गजरौला में सीओ आफिस के पास पहुँचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में जेई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने श्यामदत्त पंथ, आशा पंथ, चालक राजू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...