24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पिकअप, इलाज के दौरान चालक की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड में जहां लगातार बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त है वही नदी नाले उफान पर है। वही रानीबाग में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गौला नदी की ओर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में घायल वाहन चालक को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काठगोदाम निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र राजकुमार पिकअप वाहन यूके 04 c-92 942 के साथ रानी बाग की तरफ गुरुवार सुबह 9:30 बजे जा रहा था। रानी बाग चित्रशिला घाट के पास सड़क अत्यंत सकरी थी। वाहन तेज गति होने के चलते अनियंत्रित होकर खाई में चला गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस उप निरीक्षक जगदीप नेगी व कांस्टेबल मनोज तिवारी पहुंचे और पुलिस टीम की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में वाहन चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक जगदीप नेगी ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होने के चलते खाई में जाने की संभावना है। मामले की सूचना करीब 9:45 बजे उन्हें दी गई जिसके बाद वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। वहीं युवक की मौत के बाद उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक गोला बैराज के पास माता पिता व भाई बहन के साथ रह रहा था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...