टिहरी/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को टिहरी गढ़वाल में आयोजित ’द टिहरी लेक फेस्टिवल’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि ’द टिहरी लेक फेस्टिवल’ के जरिये पर्यावरण, बारामासी पर्यटन, संस्कृति और साहसिक खेल से जुडे़ बडे़ संदेश देश-दुनिया तक पहुंचे हैं। इसने न सिर्फ टिहरी, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड की क्षमता को साबित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राज्यपाल ने ’द टिहरी लेक फेस्टिवल’ कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि चार दिन में 15 से अधिक प्रतियोगिताएं और उनमें साढे़ तीन हजार प्रतिभागियों की उपस्थिति उत्साहित करने वाली है। पहली बार आयोजन का दायरा बढ़ने और इसमें विभिन्न विषयों के समावेश को उन्होंने खास तौर पर रेखांकित किया।
चार संस्मरणों से महिला शक्ति का बखान
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के आलोक में राज्यपाल ने अपने संबोधन के एक बडे़ हिस्से को महिलाओं पर केंद्रित किया। उन्होंने कहा-पहाड़ की बेटियों के लक्ष्य बहुत ऊंचे हैं। वह बेहद मजबूत और दृढ़ इच्छा शक्ति वाली हैं। उन्होंने चार संस्मरणों के जरिये दिलचस्प ढंग से महिला शक्ति का बखान किया।
राज्यपाल ने पहला संस्मरण एनसीसी कैडेट से संबंधित साझा किया। उन्होंने बताया-देहरादून के एक कार्यक्रम में नौवीं कक्षा की एनसीसी कैडेट से जब उन्होंने उसका लक्ष्य पूछा, तो उसने कहा-वह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनेगी।
टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एआई आधारित कॉम्पिटीशन की प्रतिभागी बेटी से मुलाकात का राज्यपाल ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस बेटी ने मुझसे कहा-आई लव टेक्नोलॉजी। साफ संकेत है-हमारी बेटियां तकनीक की अहमियत समझ रही हैं। राज्यपाल ने अपने पहले विजिट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह अपने पहले विजिट में एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिले थे, जो नौ तरह का पहाड़ी लूण बनाती हैं। यह लूण न्यूयॉर्क और लंदन में भी बिकता है
राज्यपाल ने अल्मोड़ा की मशरूम उत्पादक महिला की भी चर्चा की और बताया कि वह 25 हजार रूपये महीना कमाती थी। मैंने छह महीने में एक लाख कमाने की अपेक्षा की, जो उसने पूरी कर दी। अब उससे एक करोड़ सालाना कमाई की अपेक्षा है।
“जल, जंगल, जमीन, टिहरी सारे विषयों को छुआ
राज्यपाल ने जल, जंगल, जमीन से लेकर टिहरी के इतिहास और यहां से जुड़ी तमाम बातों को अपने भाषण का हिस्सा बनाया। उन्होंने पहाड़ के खाद्य पदार्थों, व्यंजनों, श्री अन्न को भी अपने भाषण की विषय वस्तु बनाया।
हिमालयन ओ टू और छुंई बाथ की खास चर्चा
राज्यपाल ने आयोजन के साथ हिमालयन ओ टू जोड़े जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का इससे बड़ा कोई संदेश नहीं हो सकता। छुंईं बाथ जैसे कार्यक्रम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें हुई चर्चाओं को किताब रूप में संकलित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने हिमालयी सरोकारों के लिए विधायक किशोर उपाध्याय की भी तारीफ की।
पीएम की सोच को आगे बढ़ा रहा उत्तराखण्ड
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड में सिर्फ चार धाम से संबंधित यात्रा ही नहीं है, बल्कि बारह महीने की संभावनाएं हैं। इस पर अमल करते हुए उत्तराखण्ड शीतकालीन, ग्रामीण, सांस्कृतिक आदि पर्यटन को आगे बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है।
विजेताओं को पुरस्कार बांटे, नाट्य प्रस्तुति सराही
राज्यपाल ने पेंटिंग, मास्टर शेफ, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एवं मिसेज टिहरी आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें पहाड़ी वाद्य यंत्र रणसिंगा से संबंधित स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुर गंगा संगीत कला मंच की ओर से नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसकी राज्यपाल ने सराहना की।
हेलीपैड पर हुआ राज्यपाल का जोरदार स्वागत
इससे पहले, यहां पहुंचने पर हेलीपैड पर राज्यपाल का विधायक किशोर उपाध्याय, डीएम नितिका खंडेलवाल, एसएसपी आयुष अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में दायित्वधारी राज्य मंत्री विनोद उनियाल, गीता रावत, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत व चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश बधानी ने किया।
टिहरी फेस्टिवल ने साबित की उत्तराखण्ड की क्षमताः राज्यपाल
Latest Articles
मुख्य सचिव ने आरआईडीएफ के तहत् अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...
नई दिल्ली। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...
भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...
उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप...
















