देहरादून। खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता (सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है और इसका उद्देश्य देश भर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें खेलने के लिए बढ़ावा देना है) कार्यक्रम के अंतर्गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 250 स्थानों पर एक विशाल राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। ’खेलो इंडिया’ योजना के अंतर्गत संचालित ’अस्मिता’ पहल के तहत रुद्रप्रयाग में 100, 200, 400 मीटर दौड़, मनोरंजन गतिविधियों में नींबू दौड़ एवं बोरी दौड़, रसा कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी द्वारा किया गया।
जिसमें अंडर 13 आयु वर्ग 100 मीटर में अर्चना विजय रहीं। 200 मीटर में सुहाना और 400 मीटर में दीपिका विजेता रहीं।
13 से 18 आयु वर्ग में 100 मीटर में नैना विजेता रहें, 200 मीटर में इशिका और 400 मीटर में रितिका विजेता रहीं। जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में 100 मीटर में प्रियांशी विजेता रहीं। 200 मीटर में दिव्या और 400 मीटर में सलोनी विजेता रहीं। अगस्त्यमुनि में हुई महिला खेल प्रतियोगिता की निम्बू दौड़ में रेखा विजेता रहीं और बोरी दौड़ में अर्चना ने बाजी मारी। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में रुचि भारती, अजीत सिंह नेगी, अरविंद चौहान, आलोक नेगी रहे।
सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर समानित किया गया। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट कोच प्रशांत बिष्ट एवं उप निदेशक माय भारत, कैलाश प्रशासनिक सहायक खेल विभाग, वीरेंद्र बमोला, करन अजीम प्रेम जी फाउंडेशन, विजय क्लाइमेट कोऑर्डिनेटर प्लान इंडिया स्वयंसेवक सिमरन, अजीता, सुमन, दिगंबर, प्रिया आदि मौजूद रहे।
नैनीताल जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों को अंडर-13 वर्ष, 13-18 वर्ष, 18 वर्ष से अधिक तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। अंडर-13 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, जावित्री द्वितीय तथा प्रेमा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, जावित्री द्वितीय एवं हिमानी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मोनिका प्रथम, हरिशिता द्वितीय तथा जावित्री तृतीय स्थान पर रहीं।
13-18 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, दीपिका द्वितीय तथा संजना तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में हरिशिता प्रथम, नमिता द्वितीय एवं बबीता तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में नमिता प्रथम, संजना द्वितीय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रहीं।
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, उमा द्वितीय एवं प्रियंशी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, उमा द्वितीय तथा दीपिका तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में आरती प्रथम, उमा द्वितीय एवं प्रियंशी तृतीय स्थान पर रहीं। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, गीता द्वितीय तथा रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, पुष्पा द्वितीय एवं कविता लोहनी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रेखा प्रथम, मंजू राणा द्वितीय तथा गीता तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु एक विशेष फन ज़ुम्बा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी प्रतिभागियों ने भरपूर आनंद लिया।
महिला दिवस पर मेरा युवा भारत ने उत्तराखंड में कईं जगहों पर आयोजित की महिला खेल प्रतियोगिताएं
Latest Articles
चुनाव से पहले आयोग का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ की नकदी-ड्रग्स...
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा कि जांच एजेंसियों ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक...
लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं, पक्ष में 298 और विरोध में...
नई दिल्ली। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण मंजूरी नहीं मिल सकी। विधेयक के पक्ष में...
तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, कई...
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में पहाड़ी सड़क पर जा रही एक वैन के लुढ़क जाने से दस लोगों की मौत हो गई...
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी
नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है। यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ...
31 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए
देहरादून। राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के पांच, प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 25 और सचिवालय सेवा...














