15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

यूक्रेन-रूस जंग के बीच महफूज घर लौटी उत्तराखंड की बेटी, पीएम-सीएम रिलीफ फंड में डोनेट किए 25 हजार

ऋषिकेश: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में भारत के तमाम स्टूडेंट्स भी वहां फंस गए हैं। उनकी सुरक्षित वतन वापसी के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में जब एक बेटी अपने घर लौटी तो यह लम्हा भावुक करने वाला था। ऋषिकेश के गढ़ी श्यामपुर में रहने वाली निशा ग्रेवाल यूक्रेन से लौट आई हैं। केंद्र सरकार की ओर से किए गए प्रयासों से वतन वापसी के बाद निशा ग्रेवाल नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं से मिली। भावुक छात्रा और उसके पिता राजकुमार, माता गीता देवी ने पीएम केयर्स फंड में 25 हजार रुपये का चेक महापौर को सौंपा।

गुरुवार को महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि केंद्र सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए शिद्दत के साथ जुटी हुई है। तमन्ना त्यागी के बाद ऋषिकेश की एक और बेटी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रयासों के चलते सुरक्षित घर लौटी है। यह लम्हा न सिर्फ उसके परिवार बल्कि हम सबके लिए भावुक करने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतवासी देश-विदेश हर जगह सुरक्षित हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...