24.6 C
Dehradun
Saturday, February 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय में 11.33 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का अनुमान

देहरादून। वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड की प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति आय 2,74,064 रुपए होने का अनुमान है, जो कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 की तुलना में 11.33 प्रतिशत अधिक है, वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए प्रति व्यक्ति आय 2,46,178 रुपए अनुमानित की गई है। इधर, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय 2,00,162 रुपए अनुमानित है जो कि वर्ष 2023-24 की तुलना में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2023- 24 में 1,84,205 रुपए प्रति व्यक्ति आय अनुमानित की गई है।
शनिवार को मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रमुख सचिव डॉ मीनाक्षी सुंदरम ने राज्य में किए गए आर्थिक सर्वे के चुनिंदा आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि राज्य में अर्थव्यवस्था का आकार (प्रचलित भावों पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद) वित्तीय वर्ष 2024-25 में 378.24 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार 332.99 हजार करोड़ रुपए प्राप्त होने का अनुमान है। जो कि 13. 59 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वर्ष 2023-24 में यह  वृद्धि  दर 13.78 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
इसी तरह वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद (अधार वर्ष 2011-12) के अनुसार वर्ष 2024-25 में अर्थव्यवस्था का आकार घ् 217.82 हजार करोड़ का स्तर प्राप्त करने का अनुमान है जबकि वर्ष 2023-24 में अर्थव्यवस्था का आकार घ् 204.32 हजार करोड़ प्राप्त करने का अनुमान हैं। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 6.61 प्रतिशत अनुमानित है। यह वृद्धि दर वर्ष 2023-24 में 7.83 प्रतिशत अनुमानित हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2024-25 में देश की आर्थिक विकास दर 6.4 प्रतिशत प्रदर्शित की गयी है तथा वर्ष 2023-24 में 8.2 प्रतिशत अनुमानित है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान तनाव: भारत समेत कई देशों की अपने नागरिकों को चेतावनी, मिडिल ईस्ट में...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों और दूतावास कर्मचारियों के परिवारों के लिए एडवाइजरी...

पीएम मोदी ने सीरियाई चर्च के प्रमुख से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सीरिएक ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने समाज के कल्याण और...

हत्या, जबरन वसूली और जालसाजी के आरोपी की 90 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां...

0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने 'हत्या-जबरन वसूली' और 'जालसाजी' के आरोपी इंदरजीत यादव की 90.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों...

कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया हाउस को काम के बदले वाजिब हक मिले

0
नई दिल्ली। कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया हाउस में काम करने वाले लोगों को मेहनत के बदले कितने पैसे मिलने चाहिए? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के...

रोड़ कटिंग शर्तों मानकों के उल्लंघन पर विधिक एक्शन तय; प्रभारी मंत्री ने समीक्षा...

0
देहरादून: प्रभारी मंत्री देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा एवं नए रोड कटिंग कार्यों की अनुमति के संबंध में...