24.6 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026


spot_img

आज से खुली विश्व धरोहर फूलों की घाटी, जल्द पर्यटक कर सकेंगे दीदार | Postmanindia

अगर आपको नेचर और ग्रीनरी के साथ ही फूलों की हजारों प्रजातियां देखने में दिलचस्पी है तो उत्तराखंड आपकी राह देख रहा है. कोविड काल के बाद उत्तराखंड में फूलों की घाटी को आज से कोविड गाइडलाइन के साथ खोल दिया गया है. फ़िलहाल सिर्फ़ चमोली जिले के लोग यहाँ जा सकेंगे. उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी यानी Valley of flowers इस बार पर्यटकों के लिए आज से खोली जा चुकी है. उत्तराखंड वन विभाग,पर्यटन विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है. आपको शायद जानकारी न हो कि इस घाटी में फूल की पांच हजार से ज्यादा प्रजाति रहती है। यह घाटी करीब 88 हजार वर्ग मीटर के दायरे में फैली हुई है. स्वर्ग जैसी इस जन्नत को देखने के लिए आपको थोड़ी पैदल चलकर यहाँ पहुचना होगा.

ऐसे पहुचें Valley of flowers.

फूलों की घाटी Valley of flowers तक पहुँचने के लिए आपको ऋषिकेश से जोशीमठ तक करीब 270KM की दूरी तय करनी होगी. जोशीमठ में अप रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं, जोशीमठ से 19KM बदरीनाथ हाईवे पर आपको आगे गोविन्द घाट पहुचना होगा. सिक्ख धर्म का पवित्र धाम हेमकुंड साहिब जाने का रास्ता भी यहीं से जाता है. गोविन्द घाट से दो किलोमीटर गांव तक ही सड़क जाती है. इसके बाद यहाँ से 13 किलोमीटर का पैदल सफ़र शुरू होता है. इस रस्ते पर भयुन्डार घाटी होते हुए अप घांघरिया पहुचेंगे. यहाँ आपको खाने और रहने की सभी सुविधा मिला जाएगी. यहाँ से एक रास्ता हेमकुंड साहिब के लिए जाता है जबकि दूसरा रास्ता फूलों की घाटी पहुचता है,यहाँ से आपको 150 रूपये की पर्ची लेकर 1 बजे से पहले पहुचना होगा.

आपके मतलब की कुछ खास बातें

इस घाटी का पता सन 1931 सबसे पहले ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक एस स्मिथ Frank S Smith और उनके साथी आर एल होल्डसवर्थ R.L.Holdsworth ने लगाया था. ये दोनों पर्वतारोही कामेट पर्वत के अभियान से लौट रहे थे इस दौरान वे रास्ता भटक गए लेकिन यहाँ की खूबसूरती से प्रभावित होकर स्मिथ 1937 में इस घाटी में वापस आये और, 1938 में “वैली ऑफ फ्लॉवर्स” नाम से एक किताब पब्लिश करवाई. फूलों की घाटी NATIONAL RESERVE FOREST है, जिसे अंग्रेजी में Valley of Flowers कहते हैं. फूलों की घाटी WORLD ORGANIZATION UNESCO विश्व संगठन, यूनेस्को द्वारा सन् 1982 में विश्व धरोहर WORLD HERITAGE घोषित किया गया. पोराणिक कथा के अनुसार रामायण काल में हनुमान संजीवनी बूटी की खोज में इसी घाटी में आये थे.

Which is the best time to visit Valley of Flowers?

Is Valley of Flowers Trek difficulty?

Why Valley of Flowers is closed?

Can we stay in Valley of Flowers?

How long is the walk to Hemkund Sahib?

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...

उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार

0
नई दिल्ली।  रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप...

मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया...

0
रामनगर/देहरादून। 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहतराष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर...