23.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

वंदना कटारिया ने हैट्रिक लगाकर ओलिंपिक में रचा इतिहास, हैट्रिक मारने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की वंदना कटारिया ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम किया है।ओलिंपिक इतिहास में वंदना कटारिया वह पहली महिला बन गईं हैं, जिन्‍होंने हॉकी में हैट्रिक गोल दागकर इतिहास रच दिया। भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से क्‍वाटर फाइनल का रास्‍ता लगभग तय हो चुका है। वहीं डिस्‍क थ्रो खेल में सीमा अंतिल फाइनल के लिए क्‍वालीफाई नहीं कर पाईं, वे 16वें स्‍थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें:घोषित हुए उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

पिछले मैचों में कुछ खास नहीं कर पाने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शनिवार को ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। इनके इस प्रदर्शन से कैलाश प्रकाश स्‍टेडिम में खुशी की लहर दौड़ गई। एथलीट व खिलाडियो में इनके प्रदर्शन की खूब सराहना हुई। कैलाश प्रकाश स्‍टेडियम के पदाधिकारियों ने कहा वंदना के इस प्रदर्शन से अन्‍य खिलाड़ी भी सीख लेंगे। कहा कि वंदना का अनुभव ही महिला हॉकी टीम के लिए काम आ रहा है। उनके अनुभव से भारतीय टीम को लाभ हो रहा है।

वंदना के इस जबरदस्‍त प्रदर्शन के बाद ट्विटर से लेकर फेसबुक व अन्‍य सोशल नेटवर्क पर वंदना का जादू छा गया। लोगों ने जमकर तारीफ कर रहे हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं मेरठ की पैदल चाल की खिलाड़ी प्रियंका गोस्‍वामी भी जापान के लिए रवाना हो गईं हैं। इनका मुकाबला तीन अगस्‍त को खेला जाएगा। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम एकाउंट से तस्‍वीर साझा कर जानकारी दी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...