25.2 C
Dehradun
Friday, August 14, 2026


spot_img

डाक मतपत्र का वीडियो हुआ वायरल… चुनाव आयोग के आदेश पर हरदा पर मुक़दमा दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड में डाक मत पत्र के वायरल वीडियो के मामले का राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने संज्ञान लिया है। वही पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आपको बता दें हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्‍ट किया था, जिसमें कथित तौर पर मतपत्र से छेड़छाड़ दिखाई गयी है। वहीं, पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि जांच के लिए डीडीहाट थाने में भी केस दर्ज कर लिया गया है।

हरीश रावत ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘ एक छोटा वीडियो सबकी जानकारी के लिए वायरल कर रहा हूं। इसमें एक आर्मी के सेंटर में किस प्रकार से एक ही व्यक्ति सारे वोटों को टिक कर रहा है और यहां तक कि सभी लोगों के हस्ताक्षर भी वही कर रहा है, उसका एक नमूना देखिए, क्या इलेक्शन कमीशन इसका संज्ञान लेना चाहेगा?’ हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब बनाया गया है, इसकी जानकारी हरीश रावत ने नहीं दी है। क्या था वह वीडियो आपकी जानकारी के लिए हम यहाँ पोस्ट कर रहे है।

आपको बता दें बीते रोज कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप पाल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर एक फौजी द्वारा दर्जनों पोस्टल वैलेट पर हस्ताक्षर किए जाने का वीडियो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने रखा था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह मामला डीडीहाट में रिटर्निंग आफीसर के सामने रखते हुए कार्रवाई की मांग की थी। दोनों राष्ट्रीय दलों ने वीडियो सार्वजनिक किए जाने को चुनाव प्रक्रिया पर बड़ा सवाल बताया था। वीडियो में सेना की वर्दी में दिख रहा एक ही व्यक्ति अन्य लोगों के पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहा था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी...

0
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने आज विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि...

केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह विशाखापत्तनम में विश्व हाथी दिवस-2026 के राष्ट्रीय समारोह में...

0
नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि देश में हाथियों के संरक्षण के लिए 33 हाथी...

12 विधेयकों के पारित होने के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्‍थगित कर दी गई है। पिछले महीने की 20 तारीख से शुरू...

मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की...

चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला

0
देहरादून। चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान...