24.8 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

बलूचिस्तान में फिर भड़की हिंसा, डर के साए में कट रही लोगों की जिंदगी

बलूचिस्तान: पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन उपेक्षित प्रांत बलूचिस्तान एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। बलूच लड़ाके के हमलों और सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई में दर्जनों लोगों की जान गई है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई इलाकों में स्कूल-दुकानें बंद हैं और हजारों परिवार सुरक्षित जगहों की तलाश में पलायन को मजबूर हैं। पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे गरीब प्रांत बलूचिस्तान एक बार फिर भीषण हिंसा की चपेट में है। हाल के दिनों में यहां बलूच लड़ाके और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच भारी टकराव देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले सप्ताहांत बलूचिस्तान के कई इलाकों में एक साथ हमले किए गए, जिनमें 15 सुरक्षाकर्मी और 18 आम नागरिक मारे गए।
वहीं जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कम से कम 41 लोगों को मारने का दावा किया है। इन हमलों की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उससे जुड़े अन्य अलगाववादी संगठनों ने ली है। इन हमलों में पुलिस थानों, सेना के काफिलों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया।
बलूचिस्तान में लगातार हो रही हिंसा की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। कई इलाकों में स्कूल और दुकानें बंद हैं। हजारों परिवार अपने घर छोड़कर क्वेटा और कराची जैसे शहरों में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। इसके चलते लोग हर वक्त डर में जी रहे हैं। देखा जाए तो बलूचिस्तान की समस्या नई नहीं है। इसकी जड़ें दशकों पुरानी हैं। बलूच लोगों का कहना है कि उन्हें राजनीतिक रूप से हाशिये पर रखा गया। उनकी जमीन के प्राकृतिक संसाधनों का फायदा उन्हें नहीं मिलता। इतना ही नहीं बलूचिस्तान का गैस, कोयला, तांबा और सोना जैसे संसाधनों से होने वाली कमाई इस्लामाबाद और बाहरी कंपनियों को जाती है।
बता दें कि 1952 में बलूचिस्तान के सूई इलाके में गैस मिलने के बाद हालात और बिगड़े। बलूच लोगों का आरोप है कि गैस पूरे पाकिस्तान को मिली, लेकिन बलूचिस्तान खुद गरीबी में डूबा रहा। दूसरी ओर बलूचिस्तान चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के लिए बेहद अहम है, खासकर ग्वादर बंदरगाह की वजह से। कारण है कि पाकिस्तान सरकार सीपीईसी को आर्थिक विकास का जरिया मानती है, लेकिन बलूच लड़ाके इसे शोषण का प्रतीक मानते हैं। यही टकराव हिंसा को और बढ़ा रहा है।
बलूचिस्तान का इतिहास हजारों साल पुराना है। यहां मेहरगढ़ जैसी सभ्यताएं थीं, जो 7000 ईसा पूर्व की मानी जाती हैं। वहीं आधुनिक इतिहास में ब्रिटिश काल में यह इलाका रणनीतिक कारणों से कब्जे में लिया गया। 1947 में पाकिस्तान में शामिल होने के बाद इसका विरोध शुरू हुआ। अब तक यहां पांच बड़े विद्रोह हो चुके हैं, 1948,1958–59, 1962–63,1973–77 और 2004 से अब तक यह विद्रोह जारी है। इन सभी विद्रोह में बलूच लड़ाकों की हर बार मांगें वही रहीं, स्वायत्तता, संसाधनों पर हक और सम्मान।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...