अयोध्या: राम मंदिर में रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही आम श्रद्धालु भी 9:15 बजे तक ही राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। रात 9:15 बजे के बाद वही श्रद्धालु जा सकेंगे जिनके पास शयन आरती का पास होगा।
राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन की समय सारिणी प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी की गई थी। उस दौरान रामलला के दरबार में दो से ढ़ाई लाख भक्त रोजाना दर्शन करते थे। अब पहले की तुलना में भक्तों की संख्या आधी हो गई है। अब रोजाना 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। इसलिए ट्रस्ट के ओर से दर्शन की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है। हालांकि ट्रस्ट ने इसको अब तक सार्वजनिक नहीं किया है।
राम मंदिर के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को शयन कराने की प्रक्रिया रात 9:15 बजे से ही शुरू हो जाती है। इसलिए आम श्रद्धालुओं को 9:15 बजे तक ही प्रवेश दिया जा रहा है। 9:15 बजे तक जितने श्रद्धालु परिसर में रहते हैं उन्हें दर्शन कराया जाता है। साथ ही वीआईपी श्रद्धालु रंग महल बैरियर से केवल नौ बजे तक ही जा पाते हैं। इसके बाद उन्हीं को प्रवेश दिया जाता है, जिनके पास शयन आरती का पास होता है। रात 10 बजे की शयन आरती के बाद रामलला को विश्राम करा दिया जाता है।
राम मंदिर में रात नौ बजे के बाद वीआईपी दर्शन पर लगी रोक, शयन आरती के लिए पास होगा अनिवार्य
Latest Articles
खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...
जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...
पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...
मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...
भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...

















