देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून रिटर्निंग अधिकारी 01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र सोनिका ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 सफल सम्पादनार्थ आवश्यक सेवाओं के अनुपस्थित मतदाताओं को डॉक मतपत्र के माध्यम से जनपद देहरादून अन्तर्गत 01-टिहरी गढवाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की 7 तथा 05-हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की तीन विधानसभाओं में 13 अपै्रल, 14 अपै्रल एवं 15 अपै्रल को प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक न्यायालय अपर सिटी मजिस्टेªट कचहरी परिसर में बनाये गए (पीवीसी) डाक मतदान केन्द्र में मतदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून ने समस्त आवश्यक सेवाओं के अनुपस्थित मतदाताओं जिन्होंने प्रारूप 12डी में पोस्टल बैलेट हेतु आवेदन किया है एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के द्वारा जिनके फार्म सम्य्क रूप से भरे हुए पाए गए हैं, ऐसे अर्ह मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि में न्यायालय अपर सिटी मजिस्टेªट देहरादून कचहरी परिसर देहरादून में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अवश्य मतदान करें।
उन्होंने अवगत कराया है कि आवश्यक सेवाओं के अनुपस्थित मतदाताओं जिनके द्वारा पोस्टल बैलेट हेतु फार्म 12 डी में आवेदन किया जा चुका है एवं जिनके डॉक मतपत्र जारी हो चुके हैं, वे ईवीएम के माध्यम से मतदान हेतु अर्ह नहीं होगें। मतदान हेतु अर्ह मतदाताओं की मतदाता सूची एनआईसी की देहरादून की वेबसाईट पर जनसाधारण के अवलोनार्थ अपलोड की गई है।
आवश्यक सेवाओं के अनुपस्थित रहे मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से 13, 14 व 15 अप्रैल को करेंगे मतदान
Latest Articles
युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...
होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में संयुक्त टीम ने...
राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...

















