37.6 C
Dehradun
Friday, May 15, 2026


spot_img

21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान

नई दिल्ली।  दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत आज हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। कुल संसदीय क्षेत्रों के 19 फीसदी सीटों पर मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे। अरुणाचल प्रदेश व सिक्किम में विधानसभा की 92 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं।
महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 95 लाख पात्र मतदाताओं में से लगभग 44.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक भंडारा-गोंदिया में 45.88 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं, चंद्रपुर में 43.48 प्रतिशत, गढ़चिरौली-चिमूर में 55.79 प्रतिशत, नागपुर में 38.43 प्रतिशत और रामटेक में 40.10 प्रतिशत मतदान हुआ। तीन बजे तक पांचों सीटों पर औसत मतदान करीब 44.73 प्रतिशत रहा।
असम की पांच लोकसभा सीटों पर खराबी के कारण कुल 150 पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) सेट बदले गए। अलग-अलग ईवीएम की वीवीपैट और बैलेट इकाइयों सहित 400 से अधिक उपकरणों को भी खराबी के कारण बदला गया है। चुनाव विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकांश गड़बड़ियां मॉक पोलिंग के दौरान देखी गईं, जो वास्तविक मतदान से 90 मिनट पहले शुरू हुईं। वास्तविक मतदान शुरू होने के बाद, पूरे सेट के साथ छह ईवीएम बदले गए। वहीं, विभिन्न मतदान केंद्रों पर 40 और वीवीपैट बदले गए। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब यहां लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। तब भाजपा ने कश्मीर की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, अब गृह मंत्री कह रहे हैं कि पहले लोगों का दिल जीतेंगे फिर चुनाव लड़ेंगे… इसका मतलब है कि वे दिल नहीं जीत पाए।’
मणिपुर में लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं। मतदान अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
त्रिपुरा में टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया प्रद्योत देबबर्मा को त्रिपुरा के सीईओ ने नोटिस भेजा है। प्रद्योत देबबर्मा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है। गुरुवार को चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद प्रद्योत देबबर्मा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक समुदाय विशेष से पार्टी विशेष को वोट करने की अपील की। त्रिपुरा सीईओ ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पुणे में अपने घर से मतदान किया। 90 वर्षीय प्रतिभा पाटिल बीते कई दिनों से बीमार हैं। इस वजह से उन्होंने घर से ही वोट करने की सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की।सोशल मीडिया पोस्ट में...

भारत और जर्मनी ने निवेश, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के वरिष्ठ नेताओं और नीति-निर्माताओं के साथ भारत-जर्मनी आर्थिक सहयोग को मजबूत...

भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में...

0
नई दिल्ली। भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड – सीसीडीबी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और...

आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षितों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर रोजगार मेले...

0
देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने...

जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा

0
देहरादून। जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में उत्तराखंड की जोशीली भागीदारी सामने आ रही है। मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से...