गुवाहाटी: असम से उमरंगशू से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कोयला खदान में अचानक से पानी भर गया और कई मजदूर खदान में फंस गए हैं। सीएम हिमंत बिस्व सरमा, डीसी, एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सीएम सरमा के अनुसार, कोयला खदान में कुल नौ मजदूर फंसे हैं। फिलहाल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुट गई है, वहीं सीएम ने सेना से भी बचाव अभियान में मदद मांगी है।
असम के दीमा हसाओ जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में अचानक पानी घुस गया। अधिकारियों ने खदान में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई है। ये हादसा दीमा हसाओ जिले के उमरंगशू के 3 किलो क्षेत्र में मौजूद असम कोयला खदान में हुई है। खदान के कर्मचारियों के अनुसार, अंदर करीब 15 श्रमिक थे। हालांकि अधिकारियों ने श्रमिकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।
राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उमरंगशू से दुखद खबर है। यहां मजदूर कोयला खदान में फंस गए हैं। श्रमिकों की सही संख्या और स्थिति का पता अभी नहीं चल पाया है। डीसी, एसपी और मेरे सहयोगी कौशिक राय घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। ईश्वर से सभी की सुरक्षा की प्रार्थना कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में सेना की सहायता मांगी गई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) भी मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
मामले में दीमा हसाओ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक झा ने बताया कि कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से पता चलता है कि पानी अचानक से आया, जिससे श्रमिक खदान से बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों, आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं और खनन विशेषज्ञों की टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया और फंसे हुए श्रमिकों का पता लगाने तथा उन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।
असम के दीमा हसाओ में कोयला खदान में घुसा पानी, कई श्रमिक फंसे; सीएम ने बचाव के लिए सेना से मांगी सहायता
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















