16.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, चार धामों में बिछी बर्फ की सफेद चादर

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने रविवार देर शाम करवट बदल ली थी और अब भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फ पड़ रही है। देर शाम को चार धामों समेत पहाड़ों की रानी मसूरी के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी हुई। ज्यादातर इलाकों में पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिन पहाड़ी जिलों में बारिश- बर्फबारी के आसार बने रहेंगे।

पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को सुबह से प्रदेशभर में बादलों का डेरा रहा। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि, बदरीनाथ, केदारनाथ समेत चारों धामों में देर शाम हिमपात हुआ। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई।

मसूरी में दिनभर बादलों के बीच सर्द हवाएं चलती रहीं। शाम को हल्की फाहें गिरीं और सैलानी बर्फबारी का इंतजार करते रहे। नैनीताल में भी शाम को कुछ देर बर्फ के फाहें गिरीं। इसके अलावा सभी जिलों में तापमान इससे नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में नए साल के आगमन तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने रहेंगे। अगले दो से तीन दिन में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...