23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

मसूरी में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बाइक,एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

मसूरी: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास देर रात को बाइक पर सवार दो युवक पैराफिट से टकराकर खाई में जा गिरे. जिसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक एसडीआरएफ की टीम, फायर सर्विस और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची.

दुर्घटना स्थल पर पहुंची टीम तुरंत ही बाइक सवारों के रेस्क्यू में जुट गई. पुलिस एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवानों के साथ स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई के बीच में फंसे एक युवक को खाई से निकाला गया. जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून अस्पताल भेजा गया. जबकि दूसरे युवक की गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतक युवक को खाई से निकालने में पुलिस एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...