24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: घर में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

चमोली: चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां थराली के रैन गांव में रविवार रात एक घर में अचानक आग लगने से एक महिला (58) की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1.30 बजे रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई काशी देवी की अंदर ही जलकर मौत हो गई हैं।साथ ही घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है

जानकारी के मुताबिक काशी देवी अपने घर में अकेली रहती थी, उनका बड़ा बेटा सेना में है और छोटा बेटा होटल में नौकरी करता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...