26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून : उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदल ली है। ठंड बढ़ने के साथ ही पर्वतीय इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी की संभावना 2500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, इसके साथ ही कुछ स्थानों में गरज के साथ बादल विकसित होने की संभावना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...