22.4 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

CM धामी और माता मंगला ने किया पुलिस विभाग को मिले वाहनों को फ्लैग आफ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर से हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किये गये वाहनों को फ्लैग ऑफ किया। हंस फाउण्डेशन द्वारा ये वाहन उत्तराखण्ड पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु दिये जा रहे हैं। हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को 101 वाहन प्रदान किये जा रहे हैं।

शुक्रवार को 21 वाहन प्रदान किये गये। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले महाराज, माता मंगला, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के तकनीक युग में स्मार्ट पुलिस का होना आवश्यक है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया गया। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किये गये। राज्य में स्मार्ट पुलिस हो, सीमित संसाधन होने के बावजूद भी इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा पुलिस व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जो सहयोग दिया जा रहा है, यह जन सेवा करने में काफी कारगर साबित होगा। हंस फाउण्डेश द्वारा राज्य को हर क्षेत्र में सहयोग दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राज्य को हर संभव मदद हंस फाउण्डेशन द्वारा दी गई है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही खाद्यान की उपलब्धता फाउण्डेशन द्वारा कराई गई।

माता मंगला ने कहा कि आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए हर्ष का दिन है। उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियां अलग हैं। हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु उत्तराखण्ड पुलिस को जो वाहन मिले हैं, इससे जन सेवा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में आसानी होगी। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समस्याओं के समाधान के लिए हंस फाउण्डेशन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जायेगा। आज पुलिस को 21 वाहन मिलने से राज्य के 21 क्षेत्रों के लिए सुरक्षा कवच मिल जायेगा।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स हेतु पुलिस को उपलब्ध कराये गये वाहनों के लिए हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के आने से पुलिस को हिल पैट्रोलिंग व इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लिए काफी सुविधा होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट पुलिस की जो परिकल्पना की है, इस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। इससे उत्तराखण्ड पुलिस को जन सेवा के करने में और सुगमता होगी। इस अवसर पर पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...