10.5 C
Dehradun
Thursday, January 22, 2026


नई गाइडलाइन सम्बंधी व्हाट्सएप पर फ़र्जी मेसेज हो रहा वायरल, अफ़वाहों से बचें |Postmanindia

उत्तराखंड में इन दिनों राज्य सरकार द्वारा कोरोना की दृष्टि से साप्ताहिक कर्फ्यू लगाने की गाइडलाइन जारी की गई है. लेकिन इस बीच एक फर्जी मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें “जन अनुशासन पखवाड़ा” का हवाला देते हुए राज्य सरकार की नई गाइडलाइन का जिक्र किया जा रहा है, आपको बता दें कि यह भ्रामक मैसेज पूरी तरीके से फेक है. राज्य सरकार द्वारा फिलहाल पुरानी गाइडलाइन जारी की गई थी वही जारी रहेंगे. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कई व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज वायरल हो रहा है जोकिपुष्ट नहीं है ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये है वर्तमान में गाइडलाइन

उत्तराखंड की बात करें तो वर्तमान गाइडलाइन के अनुसार रविवार को पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू एवं देहरादून में शनिवार और रविवार को यह व्यवस्था की गई है. जबकि इस दौरान ठेली फल सब्जी विक्रेताओं को छूट दी गई हैं इतना ही नहीं सामान्य दिनों में भी बाजार का समय 2 बजे तक किया गया है. इसके अलावा शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ़्यू रहेगा. वहीं पूरे प्रदेश में आगामी 28 अप्रैल तक सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों को बंद करने का निर्णय लिया गया है. इतना ही नहीं अपने आवश्यक काम से जाने वाले लोगों का आवागमन सुचारू रहेगा. जबकि शादियों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे.

ये फ़र्ज़ी मेसेज हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे इस एक मैसेज में 11:00 बजे बाद आवागमन प्रतिबंधित किए जाने की बात कही गई है. सब्जियां फल साइकिल रिक्शा ठेले रोजाना सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक खोले जाने की बात कही गई है. जो की आधार हीन है, जबकि शादी विवाह समारोहों में 50 लोगों के उपस्थित होने की फ़र्जी जानकारी दी गई है.

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायतों में बड़े स्तर पर होगा सेनेटाईजेशन, प्रधानों को 30 हजार रुपए जारी

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्टार्टअप इंडिया का दबदबा! 10 करोड़ डॉलर के क्लब में भारत के 166 युवा...

0
मुंबई: भारत ने युवा उद्यमियों की ओर से चलाई जा रही उच्च-मूल्य (हाई-वैल्यू) वाली कंपनियों की संख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया है।...

ट्रंप के गाजा शांति परिषद को चीन ने दिखाई पीठ, इटली ने भी दिए...

0
नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाली गाजा शांति परिषद में शामिल होने पर अनिच्छा जताई है। कहा, चीन का...

‘सारे नाम होंगे सार्वजनिक, कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई’, SIR के दूसरे...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज है। ऐसे में अब एसआईआर के दूसरे चरण...

ईरान ने मेरी हत्या कराई तो खत्म हो जाएगा उसका नामोनिशान- दावोस में ट्रंप...

0
नई दिल्ली। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच तेहरान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।...

गीता प्रेस हर कालखंड में सनातन चेतना के उत्सव को जीवित रखने का सशक्त...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ’कल्याण’ के शताब्दी अंक...