28.8 C
Dehradun
Sunday, July 13, 2025

पब्जी खेलते खेलते दो बहनों को हुआ चमोली के लड़के से प्यार, शादी करने के लिए दोनों हुई फरार

चमोली: पब्जी गेम ने जिस तरह से युवा और बच्चों को अपनी जकड में ले लिया है इससे निकलना और बचना बेहद मुश्किल है। हालाकिं भारत में कुछ समय तक पहले यह गेम बैन हो गए था लेकिन बाद में इसे भारतीय वर्जन के साथ लॉन्च किया गया और युवाओं और बच्चों में इसका जूनून एक बार फिर बढ़ गया।

वही पब्जी गेम से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां पब्जी गेम खेलते खेलते दो सगी बहनों को एक ही लड़के से प्यार हो गया और दोनों प्यार के खातिर घर बार छोड़ कर फरार हो गई। परिजनों ने दोनों बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी। जिसके बाद हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की दोनों बहनें ग्वालदम में ठहर रही। वही ग्वालदम में पहुंच कर दोनों बहनों एक नेपाली मूल की महिला के घर से पकड़ गया हैं। दोनों बहनों के पास से नकदी और गहने बरामद किए गए। दोनों बहनों ने बताया की उन दोनों को एक ही लड़के से प्यार हुआ था जोकी वह नेपाल मूल का और दोनों उस लड़के से शादी करना चाहती थी।

हिमाचल पुलिस सुरजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों बहनों में से एक ने नेपाली मूल के ग्वालदम में रहने वाले लड़के से फोन पर ही दोस्ती की हुई थी और दोनों ही शादी करने के लिए बीते कुछ दिन पहले थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे लेकिन लड़का नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नही हो सकी। दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट पर हिमाचल पुलिस ने सही सलामत ग्वालदम से दोनों बहनों को हिमाचल ले आए है।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि, गगनयान की उड़ान...

0
बेंगलुरु। इसरो ने गगनयान मिशन के लिए सर्विस माड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है। इस सिस्टम का 350 सेकेंड तक हॉट...

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर 30 जुलाई को हो सकती है JPC की अगली...

0
नई दिल्ली। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अगली बैठक 30 जुलाई को होने की संभावना है। समिति के...

स्वियातेक पहली बार बनीं विंबलडन चैंपियन, एक भी गेम नहीं जीत सकीं अमांडा; 114...

0
लंदन: स्वियातेक ने फाइनल में अमांडा एनिसिमोवा को एकतरफा अंदाज में लगातार सेटों में 6-0, 6-0 से हराया। अमांडा का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा...

सरकार देवभूमि के देवत्व को अक्षुण्ण रखने को प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
देहरादून। राजकीय सेवाओं के चयन में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता पर बात करते हुए एवं राज्य के युवाओं का आह्वान करते हुए सीएम धामी ने...

राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों की नई उड़ान, सीएम धामी ने दिए...

0
देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब राज्य सरकार खेलों को लेकर नई दृष्टि और रणनीति के साथ...