17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, आज CDS बिपिन रावत को दी जाएगी श्रद्धांजलि

देहरादून: विधानसभा का शीतकालीन सत्र गुरुवार यानि आज से शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन हेलीकाप्टर दुर्घटना में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन पर सदन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर सत्र की अवधि एक दिन बढ़ाने का निश्चय किया गया। यानी अब सत्र 11 दिसंबर तक चलेगा।

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सत्र के पहले दिन सदन की गैलरी में सभी सदस्य जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अग्रवाल के मुताबिक उनके द्वारा इस संबंध में सुझाव रखा गया, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का निधन न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि देश की अपूरणीय क्षति है। इससे प्रत्येक राज्यवासी दुखी है। सत्र के पहले दिन जनरल रावत को सदन में याद किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार सदन की आगे की कार्रवाई के लिए कार्यमंत्रणा समिति की 10 दिसंबर सुबह बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सदन 11 दिसंबर को भी संचालित होगा। सत्र में आजादी के अमृत महोत्सव पर भी चर्चा होगी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल की अध्यक्षता में दलीय नेताओं की बैठक हुई। इस मौके पर विपक्ष की ओर से कहा गया कि सदन में यदि जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है तो विपक्ष पूर्ण सहयोग देगा। सत्ता पक्ष की ओर से जनहित के मुद्दों पर पूर्ण रूप से चर्चा कराने का आश्वासन दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान विधानसभा का यह अंतिम सत्र है। यह भी पूर्व की भांति सुचारू रूप से चले, इसकी सभी से अपेक्षा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...