25.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

देहरादून: CDS बिपिन रावत के निधन पर IMA में आज के सभी कार्यक्रम स्थगित

देहरादून: कुन्नूर (तमिलनाडु) में हुई हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मृत्यु की सूचना के बाद बाद भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) ने गुरुवार को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। आइएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) 11 दिसंबर को प्रस्तावित है, जिसमें राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के साथ सीडीएस जनरल रावत को भी आना था। जनरल रावत की मृत्यु के शोक के चलते आइएमए की ओर से गुरुवार को आपात बैठक बुलाई गई है। जिसमें पीओपी की तिथि बदलने पर निर्णय हो सकता है।

पीओपी को लेकर आइएमए प्रशासन एक महीने पहले से तैयारी में जुटा हुआ है। इस बार 319 भारतीय और 68 विदेशी कैटेड समेत कुल 387 जेंटलमैन कैडेट पीओपी में शामिल होने हैं। पीओपी से पहले सैन्य अकादमी में दस दिन पूर्व से रिहर्सल और कमांडेंट परेड समेत पुरस्कार समारोह जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। गुरुवार को भी कमांडेंट परेड का आयोजन होना था, मगर बुधवार को हेलीकाप्टर दुर्घटना का समाचार मिलने के बाद से अकादमी में शोक व्याप्त है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...