23.5 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

लैंडिंग से ठीक सात मिनट पहले टूट गया था हेलिकॉप्टर से संपर्क,रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

बीते दिन कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश के बारे में बारीकी से बताने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वेलिंग्टन में लैंड करने से ठीक सात मिनट पहले एयरबेस ने चॉपर से कान्टेक्ट खो दिया था। गौरतलब है कि उसी दौरान चॉपर क्रैश हो गया। जिसमें आग से झुलसने के कारण सीडीएस बिपिन रावत समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई।

संसद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार सुबह सारी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 12.15 पर हेलिकॉप्टर को वेलिंग्टन में लैंड करना था। सुलूर एयरबेस के ट्राफिक कंट्रोल ने लगभग 12.07 पर हेलिकॉप्टर से अपना कान्टेक्ट खो दिया। बाद में कुन्नूर के पास स्थानीय लोगों ने जंगल में आग की लपटों को देखा।

जब स्थानीय लोग भागकर पास पहुंचे तो वहां उन्होंने मिलिट्री हेलिकॉप्टर के अवशेषों को आग की लपटों से घिरा पाया। वहां से जितने लोगों का रेस्क्यू किया गया, उन सबको वेलिंग्टन के मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया। एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत कुल 14 लोग सवार थे। जिनमें से केवल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि एयरफोर्स के चीफ वीआर चौधरी बीते दिन ही घटनास्थल का जायजा लेने के लिए चले गए हैं। साथ ही घटना की जांच हेतु एयरफोर्स ने एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम का गठन भी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के परखच्चों व मलबे को इकठ्ठा करेगी। फिर उसे लाकर ऐसेंबल किया जाएगा। ताकि पूरी जांच पड़ताल की जा सके कि आखिर यह हादसा क्यों और कैसे हुआ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...