15.9 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत् बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक प्रेरित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ग के मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए 30 मार्च 2024 से 06 अपै्रल 2024 तक मतदाता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके प्रथम दिवस आज महिला मतदाओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने हेतु जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने 30 मार्च 2024 से 06 अप्रैल 2024 तक बूथ जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत्  आज प्रथम दिवस पर महिला मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जनपद में विभिन्न स्थानों पर रंगोली एवं स्कूटी रेली का आयोजन किया गया। देहरादून शहर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की स्कूटी रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने फ्लैग ऑफ किया गया। उक्त रेली में लगभग 125 स्कूटी पर 180 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त रैली में स्कूटी मतदाता जागरूकता स्टीकर और महिलाओं द्वारा मतदान संबंधी नारों के साथ सर्वे चैक से प्रारंभ होकर बहल चैक से घंटाघर तदोपरांत ई सी रोड होते हुए आराघर पर समापन की गई। रैली मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राह में चलते लोगों, स्ट्रट वेण्डर, फल विक्रताओं आदि को मतदाता जागरूकता पैम्फलेट भी वितरित किए गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...