देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत् बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सोनिका का द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक प्रेरित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक वर्ग के मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए 30 मार्च 2024 से 06 अपै्रल 2024 तक मतदाता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके प्रथम दिवस आज महिला मतदाओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने हेतु जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी स्वीप झरना कमठान ने 30 मार्च 2024 से 06 अप्रैल 2024 तक बूथ जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत् आज प्रथम दिवस पर महिला मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जनपद में विभिन्न स्थानों पर रंगोली एवं स्कूटी रेली का आयोजन किया गया। देहरादून शहर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की स्कूटी रैली को मुख्य विकास अधिकारी ने फ्लैग ऑफ किया गया। उक्त रेली में लगभग 125 स्कूटी पर 180 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त रैली में स्कूटी मतदाता जागरूकता स्टीकर और महिलाओं द्वारा मतदान संबंधी नारों के साथ सर्वे चैक से प्रारंभ होकर बहल चैक से घंटाघर तदोपरांत ई सी रोड होते हुए आराघर पर समापन की गई। रैली मे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राह में चलते लोगों, स्ट्रट वेण्डर, फल विक्रताओं आदि को मतदाता जागरूकता पैम्फलेट भी वितरित किए गए।
महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















