29.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

खेल महाकुंभ से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा: रेखा आर्या

देहरादून: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ के संबंध में जानकारी दी।खेल मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ- 2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि दिसम्बर अंत माह तक चलेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। खेल महाकुंभ का शुभारंभ राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा।न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर के कुंवरपुर में आयोजित होंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में पुरुस्कार राशि पिछले साल की तुलना ने बधाई गई है।कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पहले आने वाले को राशि 300 दूसरे पर 200 और तीसरे पर 150 है।

विकासखंडपर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ 662 न्याय पंचायतों,95 विकासखंडों ,13 जनपदों और राज्य स्तर पर 18 ग्रुपो में होंगे में होंगे जिनमे आयुवर्ग 14 से 17 बालक/बालिका की है जिसमे एथेलेटिक्स और कब्बडी शामिल है।

विकासखंड,जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ में आयु वर्ग 14,17 और 19 है।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पहली बार दिव्यांगजन की ओपन महिला-पुरुष के मध्य भी खेल आयोजित किये जा रहे हैं जिनमे की एथेलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल है।साथ ही बताया कि खेल महाकुंभ में एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, फुटबाल,जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कराटे, बॉक्सिंग, मलखम्ब, हैंडबॉल, ताइक्वांडो सहित कई अन्य खेल भी आयोजित होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...