23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ESIS सेवा होगी जल्द शुरू

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता
  • ई.एस.आई.एस. विभाग अस्पताल के बकाया बिलों के भुगतान को भी जल्द करेगा जारी
  •  फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) दोबारा जल्द शुरू करने जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब सामान्य उपचार की सेवाओं के लिए भी ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के लिए सेवा शुरू होने के रास्ते खुल गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डॉ. प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि कि लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्तमान में केवल सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के अन्तर्गत ई.एस.आई.सी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि पूर्व की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शीघ्र शुरू हो रही हैं। उच्च पदाधिकारियों की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि ई.एस.आई.एस. अस्पताल के लंबित बिलों के भुगतान को जल्द जारी करेगा। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा शुरू होने से योजना के लाभार्थियों को एक छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबन्धन ने ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। इस खबर से फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...