23.8 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

उत्तराखंड: आतिशबाजी करते हुए 15 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर: दीपावली पर्व पर आतिशबाजी में जिले के विभिन्न हिस्सों में 15 से अधिक लोग झुलस गए। जिसमें बच्चों से लेकर युवा तक शामिल हैं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुछ को डाक्टरों ने छुट्टी दे दी है। बात दें कि दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के खेल में हर साल लोग झुलसते हैं। बावजूद सावधानी नहीं बरते। हालांकि बड़ी दुर्घटना जिले में नहीं हुई है।

जिला अस्पताल में लगभग 15 लोग झुलसकर आए हैं। ऐसे ही अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी झुलसने वाले पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार मंडलसेरा निवासी 11 वर्षीय चंपक, नगर निवासी 46 वर्षीय नवीन टम्टा, पांव वर्षीय तेजस, 30 वर्षीय हेम पंत, 23 वर्षीय बिलौना निवासी धीरज कुमार समेत 15 लोगों का उपचार डाक्टरों ने किया। जिला अस्पताल में तैनात डा. राजीव उपाध्याय ने बताया कि झुलसे हुए लोगों की तबीयत ठीक है। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, गरुड़, कांडा और कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पटाखे जलने वालों का उपचार किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...