27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध तीर्थ गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। 11:45 बजे शुभ मुहूर्त पर मां गंगा के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। उत्‍सव डोली के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अब मां गंगा के दर्शन 6 माह मुखबा गांव में होंगे। जो कि मां गंगा का मायका है। शनिवार को यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी बंद होने जा रहे हैं। 20 नवंबर को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद होंगे। इस तरह से 20 नवंबर तक उत्तराखंड के चारोंधामों के कपाट बंद हो जाएंगे।

शुक्रवार 5 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के पर्व पर कपाट बंद हुए। श्री 5 मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली का स्नान और श्रृंगार किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना सुबह 7:51 से शुरू हुई। जो सुबह 9:00 बजे तक चली। उसके बाद ठीक 11:45 बजे शुभ मुहूर्त पर मां गंगा के कपाट आगामी 6 माह के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान आर्मी बैंड की धुन और मां गंगा के जयकारे के साथ उत्सव डोली रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में होगा। 6 नवंबर भैया दूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा पहुंचेगी। आगामी शीतकाल के लिए श्रद्धालु यहीं पर मां गंगा के दर्शन कर सकेंगें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...